Bagaha News: महिला से मारपीट कर 20 हजार छीने
बगहा, जुलाई 2 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नगर के एसएसबी कैम्प के समीप अपने जमीन पर जा रही एक महिला से मारपीट कर रुपए छीन लेने की घटना घटी है।घटना 23 जून की है। मामले में दिउलिया गांव निवासी नसीमा खातून ने गांव के ही शेख इश्तेखार,मुन्ना उर्फ जावेद व टुन्ना उर्फ जुनैद को आरोपित करते हुए केस दर्ज किया है।आरोप है कि जमीन पर जाने के दौरान आरोपितों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। आरोपितों ने जमीन पर बाउंड्री करने के लिए रखे 20 हजार भी छीन लिए।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.