Bagaha News: महिला से ठगी में चार दिन बाद एफआईआर दर्ज
बगहा, सितम्बर 9 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नगर के ओवरब्रिज पर विगत शुक्रवार को महिला के साथ घटी ठगी की घटना में चार दिन बाद शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के दिन ही महिला थाने पहुंची थी। पुलिस महिला को लेकर घटनास्थल पर गई और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला था। महिला के आवेदन पर चार दिन बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता अजुआ सुगौली गांव निवासी गुड़िया देवी(30) ने एफआईआर में बताया है कि वह 4 सितंबर को अपने 6 साल के बेटे के साथ साठी जाने के लिए टेंपो में बैठ गयी। इसी दौरान टेंपो में पहले से बैठे दो व्यक्तियों ने उसे झांसा देकर मंगलसूत्र और मोबाइल की ठगी कर ली थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।ठगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.