Bagaha News: मनुआपुल-नवलपुर मार्ग में लगाई गयी बैरिकेडिंग
बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: योगापट्टी। मनुआपुल से नवलपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से हादसे को लेकर हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। रविवार को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पिपरा कचहरी टोला चौक,पटेरवा चौक और लक्ष्मीपुर चौक पर बैरिकेडिंग लगाई गई। इन चौकों पर बैरिकेडिंग लगाए जाने से तेज रफ्तार वाहनों की गति पर अंकुश लगने और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। सड़क किनारे घनी आबादी वाले इन स्थानों पर वाहनों की तेज गति से स्थानीय लोगों और राहगीरों में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी।युवा समाजसेवी विवेक पाठक,चुनु ठाकुर,फिरोज अंसारी,आदित्य गुप्ता,विपन पाल ने बताया कि चौक पर बैरिकेडिंग लगाने से अब वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ेगा। लोगों ने अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.