बगहा, सितम्बर 26 -- Bagaha News: बेतिया। छात्र-छात्रओ की सुरक्षा को लेकर सरकार ने हर जिले मे अभया ब्रिगेड की स्थाना की है।ये लड़कियो को स्कूल कॉलेज आने जाने मे विशेष नजर रखेंगे।इन मनचलो के द्वारा जमुई और समस्तीपुर में अलग-अलग दो लड़कियों से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा सरकार व प्रशासन के लिए अहम हो गया है।अभया बिग्रेड की प्रभारी नगर थाना की एसआई अर्चना सिन्हा ने बताया की ये ब्रिगेड स्कूल आने व छुट्टी होने बाद मनचलो पर विशेष नजर रखेंगे।ये टीम लगातार स्कूल कॉलेज, बाजार, शॉपिंग मोल आदि जगहों पर गस्ती के द्वारा नजर रखेंगे।उन्होंने बताया की इसके लिए लगातार छात्राओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।स्कूल मे बच्चियों के साथ जागरूकता अभियान चला कर समन्वय बनाने पर चर्चा हुयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...