बगहा, अगस्त 29 -- Bagaha News: बगहा। शनिवार को प्रखंड बगहा एक प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजन कुमार ने की। बैठक में पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई, एवं वर्तमान में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा हुई। वही सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की गई। नगर परिषद व पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर भी विशेष चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत बैठक की शुरुआत में सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाए गए प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। इस दौरान मझौवा में विद्यालय भवन नहीं होने के कारण पेड़ के नीचे बच्चों की पढ़ाई का मामला प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने जल्द विद्यालय भवन निर्माण की मांग की। सीओ रवि भूषण गौरव ने बताया कि करीब एक सप्ताह में विद्यालय के लिए जमीन क...