Bagaha News: मझौवा में घर से 13 घरेलू गैस सिलेंडर पुलिस ने किया बरामद
बगहा, सितम्बर 14 -- Bagaha News: चौतरवा, एक संवाददाता। चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा धांगर टोली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 13 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। मामले में गृहस्वामी प्रदीप साह को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रदीप साह के घर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी की गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घर में छापेमारी की। इस दौरान नौ भरे हुए, तीन आधे भरे और एक खाली सिलेंडर बरामद हुआ। सभी सिलेंडरों को जब्त कर चौतरवा थाना लाया गया है। पुलिस ने बरामदगी की सूचना बगहा एसडीएम को दी है। एसडीएम के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सिलेंडर कहां से और कैसे घर तक पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.