Bagaha News: मझौलिया में स्कूल जाने के लिए निकला छात्र अगवा
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: मझौलिया। स्कूल जाने के लिये निकला छात्र लड्डू कुमार न स्कूल पहुंचा ,नहीं वापस घर लौटा।काफी खोजबीन के बाद छात्र के पिता विकास प्रसाद ने मझौलिया थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर किया है।मामला रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड नंबर-10 की है। लापता छात्र लड्डू कुमार (15) के पिता विकास प्रसाद ने बताया कि बिगत 12 अक्टूबर की सुबह लड्डू किताब लेकर पढ़ने के लिये रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय अमवा मझार के लिए निकला। लड्डू उक्त विद्यालय के नवम वर्ग का छात्र है।एफआईआर के आलोक में मझौलिया पुलिस ने दो-दो बार उसके घर जाकर पूछताछ की।उसकी किताब कॉप्पी का अवलोकन किया।कॉप्पी में लिखे एक मोबाइल नंबर को लिया ,लेकिन यह नंबर उसके सन राइज कोचिंग संस्थान के टीचर का निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.