Bagaha News: मझौलिया में बाइक ने साइकिल में मारी ठोकर, मजदूर की मौत
बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: बेतिया, एक संवाददाता। बेतिया-मोतिहारी मुख्य पथ पर शनिवार शाम बाइक ने साइकिल में सामने से ठोकर मार दी। हादसे में साइकिल सवार मजदूर बुरी तरह घायल हो गये। जीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया बगहा टोला वार्ड-1 निवासी नगीना महतो (60) थे। इधर, घटना के बाद सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व साइकिल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम रूम के बाहर भतीजा रोहित कुमार ने बताया कि मेरे चाचा शनिवार को साइकिल से मजदूरी करने निकले थे। संध्या छह बजे मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। दुबौलिया चौक के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.