Bagaha News: मछली लोक में वाहन की ठोकर से ट्रक चालक की मौत
बगहा, अक्टूबर 21 -- Bagaha News: बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर मछली लोक के समीप बुधवार सुबह पुलिस बोर्ड लगी बोलेरो की ठोकर से 60 वर्षीय ट्रक चालक अरमान की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़े होकर चाय पी रहे थे, तभी मोतिहारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अरमान ने जीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के छोटे भाई शेख सलाम ने बताया कि बेतिया के बेलदारी, वार्ड संख्या-35 निवासी स्व. शेख सेराजुल के 60 वर्षीय पुत्र मो. अरमान ट्रक चालक थे। बुधवार सुबह वह मछली लोक के पास सड़क किनारे खड़े होकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान मोतिहारी की दिशा से आ रही पुलिस बोर्ड लगी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी।
हादसे में ट्रक चालक की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.