बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: शनिचरी। मच्छरगांवा में में बंद पड़े घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना लाखों के नकद जेवर कागजात कपड़ा समेत ले गए चोर । घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। सुचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया। मामले में पीड़ित मच्छरगांवा बाजार वार्ड संख्या 4 निवासी बन्हू साह पिता चंद्रिका साह ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने बताया है कि बन्हु अपने पुरे परिवार के साथ दूसरे राज्य रिशिकेश में रह कर मजदूरी का कार्य करता है। महीनों बाद वह तेइस जुलाई को अपने घर मच्छरगांवा आया तो देखा कि उसके घर के पिछे वाले दीवार के सहारे किसी अज्ञात चोरों के द्वारा घर अंदर कमरे के दरवाजे को तोड़ कर घर में चोरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...