बगहा, अक्टूबर 13 -- Bagaha News: बेतिया। दुर्गा बाग मंदिर परिसर दुर्गा सप्तशती के उच्चारण से गुंजायमान होता रहा।अलग-अलग जगह पर बैठकर भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसी प्रकार नगर के पीऊनी बाग परिसर में भी भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर माता से विशेष आशीर्वाद मांगा। नगर के अलग-अलग मंदिरों के पास दुर्गा माता की भक्ति को प्रदर्शित करने वाले गीत गुंजायमान रहे। सोशल मीडिया पर भी भक्तों ने एक दूसरे को दुर्गा माता की तस्वीर भेज कर अपनी आस्था जाहिर की। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का आनंद लेने के लिए महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना में लीन रहे श्रद्धालु नगर के अधिकांश मंदिरों में माता की आरती के समय महिला श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन क...