Bagaha News: मंत्री ने जमुनिया में सुनीं मन की बात
बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: जमुनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के लिए रविवार को मंत्री नंदकिशोर राम गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया पहुंचे। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मंत्री का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री नंदकिशोर राम बेतहनिया एवं दोमाठ चौक पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। दोमाठ में पंचायत की बीडीसी मंजू देवी ने भी मंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंत्री नंदकिशोर राम ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.