बगहा, अगस्त 22 -- Bagaha News: बगहा। गंडक नदी का कटाव मंगलपुर के लोगों के लिए पिछले चार वर्षों से समस्या बनी हुई है। हर साल बारिश के मौसम में नदी में जलस्तर बढ़ते ही कटाव तेज हो जाता है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अब गंडक की धारा से बगहा शहर के अस्तित्व को खतरास्थानीय लोगों की चिंता कटावरोधी कार्य के नाम पर जल संसाधन विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थिति यह है कि बरसात के दिनों में मंगलपुर के लोग कटाव और विस्थापन की आशंका के बीच दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय मुखिया हृदया देवी, मणि मिश्रा , भूषण बिन, चिंता देवी आदि का कहना है कि नदी का कटाव रोकने के लिए विभाग कभी हाथ-पांव तो कभी प्रोकाइल आदि तकनीक का सहारा लेता है।कटाव रोकने के उपाय नदी का जलस्तर बढ़ने और धार...