Bagaha News: मंगलपुर के पास नहीं थमा कटाव, दहशत
बगहा, अगस्त 28 -- Bagaha News: बगहा। मंगलपुर के पास गंडक नदी का कटाव लगातार जारी रहने से तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है। नदी के रौद्र रूप को देखते हुए ग्रामीण रातभर रतजगा कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हालांकि शुक्रवार की दोपहर नदी के रुख में कुछ नरमी देखी गई लेकिन दबाव बना हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मंगलपुर के पास कटाव नहीं रुका तो इसका असर आगे बगहा शहर तक पहुंच सकता है। कटाव की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग की ओर से युद्धस्तर पर कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। दिन-रात दो शिफ्ट में मजदूरों और संसाधनों को लगाकर कटाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर सहायक अभियंता समेत विभाग के अन्य अभियंता लगातार कैंप कर रहे हैं और कार्य की निगरानी कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता नेमी शरण ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.