Bagaha News: भैंस चराने के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट,तीन लोगों पर केस दर्ज
बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। मानपुर थाना क्षेत्र में दुधौरा गांव में गन्ने के खेत में भैंस चराने के विवाद को लेकर पिता पुत्र के साथ मारपीट की गयी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में दुधौरा निवासी जिता यादव ने बताया है कि विगत दो जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह गन्ने के खेत में थे। इसी दौरान डामरापुर गांव निवासी जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव और बूढ़ा यादव लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और भैंस चराने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। उक्त तीनों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.