Bagaha News: भू-विवाद में मारपीट, दो गंभीर रेफर
बगहा, अक्टूबर 7 -- Bagaha News: बैरिया/श्रीनगर, एक संवाददाता। बैरिया थाना क्षेत्र के मियांपुर तिलंगही पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर झड़प हो गई। घटना में मुकेश चौधरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार बैरिया पीएचसी में कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहीं मुकेश चौधरी की स्थिति गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद आरोपियों शंभू चौधरी और राजेश्वर चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से चप्पल और डंडा बरामद कर मामले की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.