बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: लौरिया, एक संवाददाता।राष्ट्रीय नागरिक मोर्चा के तत्वाधान में सोमवार को प्रखंड के सभी पंचायतों के सैकड़ों भूमिहीनों ने अंचल कार्यालय में धरना प्रदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष अरमान साईं, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार आंबेडकर ,किशोरी दास और नागेश्वर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों भूमिहीन परिवारों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भूमि-आवास नहीं दे सकते तो बरसात में प्लास्टिक ही दे दो साहब!भूमिहीनों की मांगें इधर धरना प्रदर्शन में अरमान साईं ने भूमिहीनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लौरिया अंचल के सभी पंचायतों में भूमिहीनों को सरकार 3 से 5 डिसमिल तक भूमि अविलंब उपलब्ध कराए। पहले के बकाया बिजली का ब्याज माफ करे। बटाइदारों और रेहनदारों के लिए सरकार खाद देने में पेपरलेस सुविधा की व्यवस्था करे। दनियाल परसौना क...