Bagaha News: भितिहरवा में युवक की करंट लगने से मौत
बगहा, अक्टूबर 1 -- Bagaha News: नरकटियागंज। गौनाहा थाना क्षेत्र के भितिहरवा गांव में गुरुवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह भितिहरवा गांव निवासी पत्थल मुखिया का पुत्र शिवनारायण मुखिया (35) था। वह प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करता था। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने भितिहरवा स्कूल के पास सुबह नौ बजे मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आक्रोश जाम के चलते नरकटियागंज-भितिहरवा पथ पर आवागमन ठप हो गया। जाम स्थल के पास दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पर गौनाहा बीडीओ, सीओ, आरओ समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीणों ने जाम खत्म करने से इनकार कर दिया। मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीपीओ प्रसन्ना एबी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया, तब ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.