बगहा, सितम्बर 18 -- Bagaha News: भितहा। थाना क्षेत्र की चिलवनिया पंचायत के चिलवनिया गांव में शुक्रवार को टेंपो की ठोकर से धर्मेंद्र राम की पुत्री अशंका कुमारी (9) बुरी तरह घायल हो गई। परिजन आननफानन में उसे लेकर कुशीनगर अस्पताल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले के सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। रास्ते से गुजर रही अंशिका को टेंपो से ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। इधर, हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आननफानन में घायल अंशिका को इलाज के लिए कुशीनगर जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए...