Bagaha News: भितहा में कटाव बेकाबू, पीपी तटबंध के 25 मीटर तक पहुंची गंडक
बगहा, अक्टूबर 9 -- Bagaha News: ठकराहा/भितहा। गंडक नदी का कटाव भितहा के चंदरपुर में बेकाबू हो गया है। गंडक की तेज धार ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। महज तीन दिनों के भीतर 25 मीटर जमीन नदी में समा चुकी है। अब सुरक्षा का मुख्य घेरा माने जाने वाले पीपी तटबंध की पटरी से गंडक की दूरी मात्र 25 मीटर रह गई है। इंजीनियरों के भरोसे पटरी पहले का बोल्डर पिचिंग कारगर नहीं हुआ तो तटबंध का कटाव तय माना जा रहा है। ऐसा होने पर गंडक एक बार फिर तबाही मचा सकती है। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। अधिकारियों की ओर से किये जा रहे कटावरोधी कार्य नदी की तेज धार में बह जा रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से कटाव रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग बेअसर साबित हो रहा है। पूर्व में दो-दो बार 1998 व 2017 में गंडक के बाढ़ की भीषण विभीषिका झेल चुके तटबंध किनारे बसे ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.