बगहा, अक्टूबर 8 -- भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल Bagaha News: रामनगर, संवाद सूत्र। गोवर्धना वन क्षेत्र के मनचंगवा गांव में गुरुवार को भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई। महिला घर से निकलकर गांव के सड़क से जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे के गन्ने के खेत से निकलकर भालू ने महिला पर हमला बोल दिया। जब- तक हो- हल्ला पर ग्रामीण पहुंचते तब- तक भालू महिला के सिर, बाया कंधा व सीने पर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों व ग्रामीणों ने घायल महिला को फौरन इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक मिथिलेश कुमार ने बताया की मटियारिया थाना क्षेत्र के डुमरी परसा गांव निवासी रूप नारायण काजी की पत्नी शोभा देवी (42) के सिर, कंधा व सीने में भालू के काटने से गंभीर जख्म है। घायल की नाजुक स्थिति को ...