Bagaha News: भारत के निर्माण में सरदार पटेल की अहम भूमिका
बगहा, नवम्बर 5 -- बगहा में सरदार पटेल जयंती समारोह Bagaha News: बगहा,नप्र । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर बगहा में पटेल समाज की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश चौधरी व संचालन उमाशंकर पटेल ने की। कार्यक्रम में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका ऐतिहासिक और अहम रही है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.