बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: नरकटियागंज, निप्र। नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य पथ में अजिया शेरवा गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित बोलेरो ने टेम्पो में टक्कर मार दी। घटना में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हो गए हैं। घटना में मरजदी -मरजाद की घायल फूलमती देवी(35) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी है। घायलों में गौनाहा के समशाद आलम (50), पलिया निवासी दीपराज देवी (51) व मुजफ्फरपुर के अशोक मिश्र व पिपरिया गांव के मुन्ना कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेम्पो सवार नरकटियागंज से गौनाहा जा रहे थे। इसी बीच गौनाहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर से टेम्पो के परखचे उड़ गए वह खेत में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां सभी की घायलों कि गंभीर स्थिति को द...