Bagaha News: बोलेरो की टक्कर से बाइक दुकानदार की मौत, दूसरा रेफर
बगहा, अगस्त 24 -- Bagaha News: मझौलिया (प.चं.)। मझौलिया थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौक स्थित बिरवा तालाब के निकट रविवार देर रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चाय दुकानदार मासूम अंसारी (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी मुन्ना आलम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक बढ़ईया टोला वार्ड-4 निवासी एनातुल्लाह अंसारी के पुत्र थे, जबकि घायल मुन्ना गांव के ही भटूमर आलम के पुत्र हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह रमपुरवा चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमर कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों की निशानदेही पर बोलेरो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.