बगहा, नवम्बर 2 -- गंडक नदी के कटाव से चंपारण तटबंध पर खतरा Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया अंचल क्षेत्र की उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड-13 स्थित पुजहा में गंडक नदी का कटाव तेज हो गया है। ठोकर नंबर-1 के समीप नदी अब चंपारण तटबंध से महज 100 मीटर की दूरी पर बह रही है। तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू नहीं होने पर गंडक कभी भी चंपारण तटबंध का कटाव कर सकती है। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटावरोधी कार्य शुरू नहीं होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने कटाव स्थल पर पहुंचकर सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रशासन से तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सत्यदेव कुशवाहा, विनोद यादव, हीरालाल बैठा, सिपाही बैठा, शेषनाथ यादव, भुनेश्वर यादव, डोमा भगत और आनंद भगत समेत अन्य लोगों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गंडक नदी कटाव कर रही है। अ...