बगहा, अक्टूबर 2 -- Bagaha News: बेतिया। योगापट्टी के गोलाघाट में टूटे चंपारण तटबंध से गंडक का पानी हरपुरवा होते चंद्रावत में गिर रहे पानी से नदी ने रौद्र रूख अख्तियार कर लिया है। लोगों ने पानी की निकासी के लिए तिरहुत नहर के उपवितणी के पईन को काट दिया। इसके पानी के दबाव से शुक्रवार को पुजहा-बेतिया पथ में बघमम्बरपुर के छोटेलाल चौक के समीप पुलिया तिनके की तरह बुह गई। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मथौली, बरवा बारी व निमुइया कुंड की सड़क पर पानी की धारबाढ़ की स्थिति इधर, बेतिया शहर के वार्ड-2 के दो दर्जन घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। देर शाम तक पानी वार्ड-1 में भी घुसने लगा है। गुरुवार की देर रात एक बजे संतघाट में पानी घुसने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित मौके पर प...