बगहा, अक्टूबर 14 -- छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ Bagaha News: बगहा। बेटियों को शिक्षा के साथ सुरक्षा का पाठ पढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर और निडर बनाने की पहल बगहा पुलिस ने शुरू की है। पुलिस की यह पहल छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। इसके तहत बगहा पुलिस जिले के 22 थाना क्षेत्रों में एक-एक विद्यालय का चयन कर छात्राओं को विशेष कक्षाओं के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इन कक्षाओं में पुलिसकर्मी केवल सुरक्षा के उपाय ही नहीं बता रहे, बल्कि पढ़ाई में भी छात्राओं की मदद कर रहे हैं। 10 वीं कक्षा की छात्रा खुश्बु कुमारी, गायत्री कुमार, अंतिमा, 11 वीं की रंजू ने कहा कि पुलिस की इन विशेष कक्षाओं में छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा ...