Bagaha News: बेकाबू वाहन ने सगे भाइयों को कुचला, छोटे की मौत
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: लौरिया (प.चं.)। लौरिया थाना क्षेत्र के व्यासपुर-नरकटियागंज पथ पर सिकटा गांव के समीप मंगलवार शाम करीब सात बजे ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में सिकटा गांव निवासी एजाज मियां के पांच वर्षीय पुत्र हसन की जीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बड़ा भाई हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सीएचसी लौरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जीएमसीएच रेफर कर दिया था। परिजनों ने हसन के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस फरार वाहन की पहचान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.