बगहा, नवम्बर 3 -- रामनगर में सड़क हादसे में मजदूर की मौत Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर-डैनमरवा पथ पर बगीचा के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हरीनगर शुगर मिल के जैविक प्लांट के मजदूर की मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मुड़ेरा गांव निवासी नंदकिशोर साह के 22 वर्षीय पुत्र पिंटू साह के रूप में हुई है। वह प्लांट में काम करने के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह पिंटू साह अपने गांव मुड़ेरा से प...