Bagaha News: बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: बगहा/वाल्मीकिनगर, हसं/एप्र। नेपाल में भूस्खलन से गंडक की सहायक नदी बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नेपाल के नवलपरासी और चितवन जिले में गंडक नदी (नारायणी) के किनारे रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाली प्रशासन की ओर से नदी तटवर्ती क्षेत्रों में माइकिंग कराकर लोगों से सावधान बरतने की अपील की जा रही है। इधर, पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने भी बराज समेत गंडक के निचले इलाके में अलर्ट जारी किया है। हालांकि भारतीय क्षेत्र में इसके अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं के बराबर जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नेपाल में बांध टूटने के बाद गंडक और बैराज पर प्रशासन की नजर : डीएम गंडक बराज पर अलर्ट जारी कर 24 घंटे कर्मियों व अधिकारियों की तैनाती की गई है। नेपाल बाढ़ पूर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.