Bagaha News: बुजुर्गों को कराया दुर्गाबाग का दर्शन
बगहा, अक्टूबर 18 -- Bagaha News: बेतिया। पश्चिम चंपारण के एसएसपी कुमार गौतम की पहल पर रविवार को वृद्धाश्रम में रह रहे परित्यक्त बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन करने का अवसर मिला। लंबे समय से अपनों से दूर वृद्धाश्रम में जीवन बिता रहे बुजुर्गों के लिए यह पल बेहद खास रहा। दोपहर में एसएसपी कुमार गौतम पुलिस पदाधिकारियों के साथ अचानक वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे 15 बुजुर्गों को पुलिस की बस से दुर्गाबाग मंदिर ले गए। मंदिर में सभी बुजुर्गों को मां दुर्गा का दर्शन कराया गया।इस दौरान बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। उनके सहायक के रूप में पुलिस जवानों को लगाया गया था, ताकि उन्हें मंदिर तक पहुंचने और दर्शन करने में परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, 123 पूजा पंडालों पर नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.