Bagaha News: बीस सूत्री के अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजा पत्र
बगहा, अक्टूबर 27 -- Bagaha News: नरकटियागंज। प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) व भाजया मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार ओझा ने अनुमंडलीय अस्पताल में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। बीस सूत्री अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि अस्पताल में बच्चा पैदा होने के बाद मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आई है। बच्चों के जन्म पर सरकार द्वारा मिलने वाली लगभग 6,000 की सहायता राशि के भुगतान के नाम पर भी पैसे लेने की शिकायत है। पत्र में कहा गया है कि मरीजों के वार्ड में शौचालय चालू नहीं होने से मरीजों एवं परिजनों को कठिनाई हो रही है।अस्पताल में रेबीज का टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.