बगहा, जुलाई 13 -- Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड बीआरसी में नियमित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नहीं रहने से शिक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित हो गया है। इससे शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को विभिन्न कार्यालयी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने 4 जुलाई को कार्यालय का प्रभार लेखापाल गागा प्रसाद को सौंप दिया था। इसके बाद नौ दिन बीत जाने के बावजूद नियमित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की पदस्थापना नहीं हो सकी है।इससे विद्यालयों से जुड़े कई प्रशासनिक कार्य,पत्रों का निष्पादन, आवश्यक अनुमोदन एवं अन्य विभागीय प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का कहना है कि विभिन्न कार्यों के लिए उन्हें बार-बार बीआरसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ले...