बगहा, अक्टूबर 17 -- श्रीकृष्ण बाबू की जयंती और योगदान Bagaha News: बेतिया। बिहार के नवनिर्माण में श्रीकृष्ण बाबू की अग्रणी भूमिका रही है। 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित श्रीकृष्ण बाबू की 139वीं जयंती ऐतिहासिक होगी। इसमें चंपारण की भूमिका अहम् हो। इसके लिए आप सभी को निमंत्रण देने आया हूं। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण बाबू सच्चे देशभक्त थे। आज हमें उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में श्री कृष्ण बाबू कूदे थे। स्वतंत्र संग्राम की लड़ाई में श्रीकृष्ण बाबू 8 साल से ज्यादा जेल में रहें। उन्होंने जमींदारी प्रथा खत्म करवाई, बरौनी रिफाइनरी, बरौनी खाद कारखाना, सिंदरी खाद, और बोकारो स्टील, कई कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज, को...