Bagaha News: बिशनपुरवा में नहर से मिली अष्टधातु जैसी मूर्ति
बगहा, अक्टूबर 4 -- Bagaha News: शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड के बिशनपुरवा टोला में शनिवार की शाम तिरहुत गंडक नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को मां दुर्गा की प्रतिमा एक मूर्ति मिली। मूर्ति मिलने की सूचना फैलते ही उसे देखने के लिए गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना था की मूर्ति अष्टधातु की है। जो वर्षो पुरानी लग रही है।लोगों ने मूर्ति की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दिया।जानकारी के अनुसार बिशनपुरवा टोला निवासी नीरज कुमार, राहुल कुमार, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, महबूब आलम और मनजीत कुमार गांव के समीप से गुजरने वाली तिरहुत गंडक नहर में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें पानी में सोने जैसी चमक वाली मां दुर्गा की प्रतिमा जैसी मूर्ति दिखाई दी। बच्चों ने मूर्ति को बाहर निकाला और इसकी जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.