Bagaha News: बिना नाम व बोर्ड के संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र किया सील
बगहा, अगस्त 24 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हसं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड एवं निजी क्लीनिकों की जांच की। इस दौरान अस्पताल रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया। जांच टीम में स्वास्थ्य प्रबंधक बिपिन राज ने बताया कि इस अल्ट्रासाउंड प्रतिष्ठान पर कोई बोर्ड नहीं लगा था। यह बिना नाम के संचालित हो रहा है। जांच के दौरान एक लड़का वहां था, लेकिन बाद में वह भी वहां से भाग गया। प्रबंधक ने बताया कि इसके अलावा अस्पताल रोड स्थित ओम अल्ट्रासाऊंड सेंटर, साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत अन्य अल्ट्रा साउंड सेंटरों की जांच पड़ताल की गई तथा संचालकों से उनके रजिस्ट्रेशन एवं टेक्नीशियन के कागजातों की मांग की गई है। पुरानी बाजार रोड स्थित डॉक्टर एस रानी हॉस्पिटल की भी जांच पड़ताल की गई। यहां भी संचालकों से कागजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.