Bagaha News: बिजली तार टूटने से बाधित रही सड़क
बगहा, सितम्बर 27 -- Bagaha News: बगहा। बगहा-वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन के बीच औसानी रेलवे समपार फाटक संख्या-56 में रविवार की सुबह तकनीकी खराबी आने से करीब आठ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। फाटक का तार टूट जाने के कारण सुबह चार बजे से ही फाटक बंद हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समपार बंद होने से औसानी वाल्मिकीनगर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। उक्त सड़क पर यातायात का दबाव अधिक था। फाटक खुलने की प्रतीक्षा में राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.