बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: मैनाटाड़ । इनरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बिजली चोरी में पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराई गई है। जेई देव ऋषि ने बताया कि उनके नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम लक्ष्मण प्रसाद, इकबाल अहमद, पप्पू गिरी एवं संदीप सिंह ने जांच की। जांच के दौरान उपभोक्ताओं के यहां बिजली मीटर को बाईपास कर बिजली का उपयोग करते पाया गया। इसमें सिंहासनी के सलीम मियां , झझरी केरमेश ठाकुर , तुलसी ठाकुर,राजबंशी साह व सरबजीत कुमार केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...