Bagaha News: बाढ़ राहत के रुपये नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के चौमुखा पंचायत के छोटा चौमुखा वार्ड संख्या सात में रविवार को बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सितंबर में आई बाढ़ के दौरान वार्ड के कई परिवारों के घरों में पानी घुस गया था। इससे लोगों को काफी नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ा था।सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को सात सात हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी।लेकिन वार्ड के कई पात्र परिवारों के खाते में अब तक सहायता राशि नहीं पहुंची है।ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद उन्हें सरकारी सहायता से वं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.