Bagaha News: बाढ़ के पानी से मुख्य सड़क टूटी आवागमन बाधित
बगहा, अक्टूबर 2 -- Bagaha News: नौतन। प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के भारती टोला स्थित वार्ड नंबर 04 में बाढ़ के पानी के तेज बहाव से मुख्य सड़क शुक्रवार की सुबह टूट गई। सड़क टूटने से गांव का मंगलपुर और गहिरी से संपर्क बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण सत्येन्द्र यादव, संतोष यादव, आयुष कुमार, राजन कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा था। शुक्रवार की सुबह पानी का बहाव तेज होने के कारण सड़क का एक हिस्सा टूटकर बह गया। सड़क टूटने के बाद बाइक सवारों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई बाइक सवार असंतुलित होकर गिर भी जा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने से आवश्यक काम के लिए मंगलपुर और गहिरी जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.