Bagaha News: बाल संरक्षण गृह का ग्रिल तोड़ किशोर हुआ फरार
बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता। बाल संरक्षण गृह की सुरक्षा मे गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीसी विकास कुमार की जांच में सामने आया कि बीते दो जुलाई की रात एक किशोर ऑब्जर्वेशन कक्ष की खिड़की पर लगे एग्जॉस्ट फैन और ग्रिल को तोड़कर दक्षिणी चहारदीवारी पार कर फरार हो गया। हालांकि वह पांच जुलाई को स्वयं वापस लौट आया। जांच में पाया गया कि जिस कमरे से किशोर भागा, वह खाली था, फिर भी उसका दरवाजा और आंगन का लोहे का गेट खुला छोड़ दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय भवन के अंदर तैनात सुरक्षा गार्ड और मुख्य गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी सोते हुए दिखाई दिए। जिससे उनकी लापरवाही स्पष्ट रूप से उजागर हुई है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि संबंधित किशोर पहले भी संरक्षण गृह से फरार हो चुका था।एसडीसी ने पांच अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.