Bagaha News: बालिका गृह भेजी गई मैनाटाड़ में मिली युवती
बगहा, जुलाई 9 -- Bagaha News: मैनाटाड़। यूपी के हरदोई जिले के खैरवा गांव से भटक कर मैनाटाड़ आयी युवती को पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि बसंतपुर गांव के पास एक युवती भटक कर आ गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये भटक कर आयी युवती को बरामद किया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने मां से गुस्सा कर घर से निकल गयी। ट्रेन पर बैठकर नरकटियागंज होते हुये यहां आ गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे बालिका गृह में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- चाची की प्रताड़ना से भयभीत युवती घर छोड़कर भागी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.