बगहा, नवम्बर 7 -- Bagaha News: बगहा। बालश्रम से जुड़े एक मामले में बगहा व्यवहार न्यायालय ने आरोपी को 22 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने रामनगर थाना कांड संख्या 701/25 की सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। मामले में आरोपी सुरेंद्र यादव को 22 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। साथ ही न्यायालय ने सम्यक भर्त्सना करते हुए उन्हें छोड़ने का आदेश दिया। इस संबंध में अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि बालश्रम के आरोप से जुड़े इस मामले में न्यायालय ने सभी आवश्यक न्यायिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए फैसला सुनाया। उन्होंने बताया कि मामले का विचारण महज तीन माह के भीतर पूरा कर लिया गया। कम समय में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुनाया जाना न्यायिक प्रक्रिया की त्वरित कार्यवाही...