Bagaha News: बार्डर से साठ लीटर शराब की गई जब्त
बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर पुलिस में इंडो नेपाल बॉर्डर के पास से रविवार की रात को भारी मात्रा में चुलाई शराब जप्त किया है। हालांकि शराब तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए नहर पार कर नेपाल की तरफ भागने में सफल हो गया । पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि रविवार की रात को सूचना मिली थी की नहर के रास्ते भारी मात्रा में शराब नेपाल से आने वाला है । सूचना के आलोक में एक टीम बनाकर नाका लगा दिया गया ।रात के अंधेरे में संदिग्ध व्यक्ति नेपाल के तरफ से आते हुए दिखाई दिया ।जो पुलिस टीम को देखते ही माथा पर लिए हुए बोरा को फेंक नहर के रास्ते भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.