Bagaha News: बारिश से जलमग्न हुआ प्राथमिक विद्यालय चिउरही, पढ़ाई प्रभावित
बगहा, जुलाई 21 -- Bagaha News: मधुबन, एक प्रतिनिधि। मधुबनी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चिउरही का विद्यालय परिसर लगातार हो रही बारिश के कारण जलमग्न हो गया है। विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं को कक्षाओं तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय परिसर में जलजमाव के कारण बच्चों और शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पानी के साथ सांप एवं अन्य जहरीले जीव विद्यालय परिसर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Buxar News: दो दिनों की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, हरिजी हाता की गलियां बनीं तालाब विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार भारती ने बताया कि विद्यालय परिसर में मिट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.