Bagaha News: बारिश में गिरा घर दंपति हुए घायल
बगहा, सितम्बर 27 -- Bagaha News: बगहा। पटखौली थाना क्षेत्र की बरवल पंचायत की दलित बस्ती वार्ड-9 में बीते दिनों से हो रही बारिश के बीच शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक खपरैल का घर भरभराकर गिर गया। घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति रामेश्वर राम (70) और उनकी पत्नी कुंती देवी (65) इसमें दब गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
घटना का विवरण घर गिरने की आवाज सुनकर घंटों मशक्कत कर घर का मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला। आननफानन में ग्रामीणों ने उन्हें बगहा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. एसपी अग्रवाल की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया बगहा-2 सीओ वसीम अकरम ने बताया कि कि घर गिरने की सूचना मिली है। हलका कर्मी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण घर में पानी घुस गया था। इसी दौरान तेज हवा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.