Bagaha News: बारिश ने खोली नगर मेें तैयारियों की पोल
बगहा, जुलाई 9 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बुधवार की देर रात हुई बारिश ने बगहा नगर परिषद की मानसून तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को पानी के बीच होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में समय पर नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो सका और सड़कों पर जलभराव हो गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि हर वर्ष मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.