Bagaha News: बारिश के बाद तेज धूप और उमस से बढ़े मौसमी रोगी सीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़
बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: योगापट्टी, एक संवाददाता। बारिश के बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। अस्पताल खुलते ही ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग गई। अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, सिरदर्द, लूज मोशन, चर्म रोग, वायरल संक्रमण तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले।चिकित्सकों ने दिनभर मरीजों का उपचार किया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।वही इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गन्नी ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप,बढ़ी उमस,दूषित पानी का सेवन तथा खान-पान में लापरवाही के कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.