Bagaha News: बानूछापर से शराब संग धंधेबाज धराया
बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: बेतिया, एक संवाददाता। शराब धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बानूछापर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर बानूछापर वार्ड 28 में छापेमारी कर 16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। ओपी प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि धंधेबाज सन्नी प्रसाद है। सूचना मिली कि बानूछापर वार्ड 28 मे एक घर से शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने सन्नी प्रसाद के घर पर छापेमारी की। छापेमारी अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए 16 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस की भनक लगने पर धंधेबाज सन्नी प्रसाद भागने लगा। उसे गाड़ी से खदेड़कर ओझा टोला के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ की गई है। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.