Bagaha News: बाढ़ के पानी में डूबी गन्ने और धान की फसलें
बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: योगापट्टी। गंडक नदी में बढ़े जलस्तर और वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण योगापट्टी के दियारा व निचले इलाकों में गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों एकड़ में लगी गन्ने की फसल कई दिनों से पानी में डूबी हुई है। खेतों में अब भी जलजमाव रहने से फसलें सड़ने लगी है। बारिश थमने के बाद तेज धूप निकलने से पानी में डूबे गन्ने के पौधे मुरझाने लगे हैं। किसानों के अनुसार गंडक के पानी से 50 फीसदी से अधिक फसल के पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये की फसल क्षति होने की बात कही जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गन्ने की फसल बर्बाद होने का असर आने वाले दिनों में चीनी मिलों पर भी पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक में समाई 5 एकड़ जमीन, को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.